हर दिन सिर्फ 30 मिनट खुद के लिए निकालें, लाइफस्टाइल में दिखेगा बड़ा बदलाव

Healthy Lifestyle Habits: लाइफस्टाइल बदलने के लिए हमेशा बड़े फैसलों की जरूरत नहीं होती। कई बार रोज की छोटी आदतें ही सबसे ज्यादा असर डालती हैं। इन आदतों को आप अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।

Healthy Lifestyle Habits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी लगातार तनाव और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल होता है। दिन खत्म होने के बाद लगता है कि पूरा दिन यूं ही निकल गया। लेकिन, अगर रोज सिर्फ 30 मिनट अपने लिए निकाले जाएं, तो धीरे-धीरे दिनचर्या, सोच और लाइफस्टाइल में अच्छा बदलाव महसूस किया जा सकता है। लाइफस्टाइल बदलने के लिए हमेशा बड़े फैसलों की जरूरत नहीं होती। कई बार रोज की छोटी आदतें ही सबसे ज्यादा असर डालती हैं।

Healthy Lifestyle Habits

हर दिन सिर्फ खुद के लिए निकालें समय (फोटो: AI)

सुबह के 30 मिनट पूरे दिन का मूड बदल सकते हैं

शुरुआत छोटे-छोटे बदलाव से कर सकते हैं। सुबह उठकर 30 मिनट बिना मोबाइल देखकर बिताना दिन की एक अच्छी शुरुआत में मदद कर सकता है। मोबाइल स्क्रीन पर टाइम वेस्ट करने की जगह हल्की स्ट्रेचिंग, थोड़ी वॉक, प्राणायाम या शांत बैठकर दिन के कामों की योजना बनाई जा सकती है। सुबह का यह समय दिमाग को बिना किसी जल्दबाजी के दिन के लिए तैयार करने में मदद करता है।

End of Feed