Slap Therapy For Skin: खूबसूरत स्किन के लिए हर व्यक्ति कई तरह के प्रयास करते हैं। इसके लिए कई लोग मार्केट में मौजूद तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग नैचुरल उपायों की मदद से स्किन पर निखार लाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी स्किन पर निखार लाना चाह रहे हैं तो इसके लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल उपायों का सहारा लें। इन्हीं नैचुरल उपायों में स्लैप थेरेपी को शामिल किया जा सकता है। स्लैप थेरेपी की मदद से स्किन की खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही यह स्किन की कई परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं स्लैप थेरेपी से स्किन को होने वाले फायदे क्या हैं?
स्किन के लिए स्लैप थेरेपी के क्या हैं फायदे?
क्या है स्लैप थेरेपी?
स्लैप थेरेपी, नाम से ही जाहिर होता है कि इसमें थप्पड़ का इस्तेमाल होता है। इस थेरेपी में हल्के हाथों से चेहरे पर थप्पड़ मारा जाता है। इस थेरेपी की मदद से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही यह कई स्किन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है।
स्लैप थेरेपी के क्या हैं फायदे?
- स्लैप थेरेपी लेने से आपकी स्किन सॉफ्ट हो सकती है। अगर आप सॉफ्ट स्किन चाहते हैं तो इस थेरेपी की मदद ले सकते हैं।
- इस थेरेपी की मदद से स्किन की झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा स्लैप थेरेपी फाइन-लाइंस की परेशानियों को कम कर सकता है।
- चेहरे की मांसपेशियों को एक्टिव रखने के लिए आप स्लैप थेरेपी ले सकते हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी होती है।
- स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए स्लैप थेरेपी लें। ग्लोइंग स्किन के लिए आप स्लैप थेरेपी की मदद ले सकते हैं।
- यह स्किन से पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में इस थेरेपी की मदद लें।
कैसे लें स्लैप थेरेपी?
- स्लैप थेरेपी लेने के दौरान आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है, जैसे-
- चेहरे पर थप्पड़ मारते समय ज्यादा प्रेशर न दें।
- एक बार में 50 से अधिक थप्पड़ न मारें।
- सेंसटिव स्किन पर स्लैप थेरेपी लेने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
- स्लैप थेरेपी लेने से पहले सादे पानी से चेहरा साफ करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
