मॉनसून में नमी और उमस बढ़ने से स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है, जिससे पिंपल्स (pimples) और मुंहासे (acne) होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मानसून के दौरान स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर स्किन की सही देखभाल न की जाए तो स्किन प्रॉब्लम्स आपकी खूबसूरती में सेंध लगा सकती है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मानसून में स्किन की सही देखभाल कर सकते हैं और त्वचा को पिंपल से बचा सकते हैं।
मानसून में इस तरह करें स्किन की देखभाल
नियमित रूप से चेहरा धोएं
दिन में कम से कम दो बार ऑयल फ्री फेस वॉश से चेहरा धोएं। सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) या नीम (Neem) युक्त फेस वॉशऑयली स्किन और मुंहासों के लिए अच्छे माने जाते हैं।
हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं
भले ही आपकी स्किन ऑयली हो, उसे हाइड्रेटेड रखना ज़रूरी है। इसके लिए एक हल्का, जेल बेस्ड या नॉन-कॉमेडोजेनिक (non-comedogenic) मॉइस्चराइजर चुनें जो रोमछिद्रों को बंद न करे।
एक्सफोलिएट करें
हफ्ते में 2-3 बार एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें ताकि डेड स्किन सेल्स और गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिले और रोमछिद्र बंद न हों।
टोनर का इस्तेमाल करें
क्लींजिंग के बाद एक अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा के pH लेवल को बैलेंस रखने और एक्सट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। आप गुलाब जल (Rose water) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हेवी मेकअप से बचें
मानसून में हेवी मेकअप का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। हल्के, मिनरल-बेस्ड मेकअप या नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। रात को सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें।
