Navratri के उपवास में बनाएं लजीज सिंघाड़े के पकौडे़, यहां देखें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 21, 2023, 09:00 PM IST

Singhade ke Pakode Ki Recipe for Navratri: कल यानी की 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरु होने वाली है, ऐसे में नवरात्रि के उपवास और विधिवत पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। व्रत में खाने के लिए ये रही टेस्टी सिंघाड़े के पकौड़े की लजीज और आसान सी रेसिपी।

Singhade ke Pakode ki recipe for Navratri: चैत्र नवरात्रि (Navratri) का पावन त्योहार कल से शुरू होने वाला है, आने वाले नौ दिनों में माता रानी की पूजा अर्चना कर भक्तगणों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में व्रत करने का खास महत्व होता है, हालांकि व्रत में क्या खाएं (What to eat in Fast) और क्या न खाएं? ये बड़ा दुविधा वाला सवाल होता है। व्रत में अगर आपको भी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन करता है, तो मौसम का मूड देखते हुए पकौड़े बनाना शानदार हो सकता है। हल्की बारिश वाले इस मौसम में आप नवरात्रि के उपलक्ष में खास फलहारी सिंघाड़े के आटे के पकौड़े (Singhade ke aate ke pakode) बनाकर, तीखी मीटी चटनी और चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

Singhade ke pakode ki recipe

Singhade ke pakode ki recipe

नवरात्रि का उपवास कर रहे लोग, घर पर ही बहुत सी हेल्दी और उंगलियां चाटने वाली डिशेज बनाकर खुद और परिवार वालों को खिला सकते हैं। आप नवरात्रि पर सिंघाड़े के आटे से पनीर, आलू, प्याज, मिर्च, पालक, लौकी समेत दाल और कई अन्य तरह के पकौड़े बना सकते हैं। अब आप ये सोच रहे हैं कि, पकौड़े बनाना तो कठिन होता होगा, तो बता दें कि आप बहुत ही आसानी और कम समय में शानदार लजीज सिंघाड़े के पकौड़े बना सकते हैं। नवरात्रि उपवास के लिए हेल्दी और टेस्टी सिंघाड़े के पकौड़े बनाने के लिए देखें ये आसान सी रेसिपी -

End of Feed