वैलेंटाइन डे से पहले कराने जा रही वैक्सिंग, तो हो जाएं सावधान, यहां जान लें इससे होने वाले नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 11, 2025, 05:27 PM IST

हाथ पैर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लोग वैक्सिंग का इस्तेमाल करते हैं। वैक्सिंग एक एक सरल और आसान तरीका माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि वैक्सिंग से स्किन को कई तरह के नुकसान होते हैं। यहां जान लें वैक्सिंग से स्किन को क्या नुकसान होते हैं।

हाथ-पैर पर अनचाहे बालों का होना एक आम बात है। इस समस्या से लड़कियां ज्यादा परेशान रहती हैं। हाथ-पैर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लड़कियां इन दिनों वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। ये एक सरल और आसान तरीका है। ये कहने को भले ही आसान हो लेकिन क्या आप जानती हैं कि वैक्सिंग की वजह स्किन को कितने नुकसान पहुंचते हैं। वैक्सिंग से स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन डे से पहले वैक्सिंग कराने की सोच रही हैं तो जान लें इससे होने वाले नुकसान।

Side Effects of Waxing

वैक्सिंग से होने वाले नुकसान - Side Effects of Waxing

त्वचा पर हो सकती है रेडनेस

वैक्सिंग की वजह से त्वचा में जलन, रेडनेस और सूजन हो सकती है। ऐसे में अगर आप स्किन सेंसेटिव है तो वैक्सिंग के तुरंत बाद ही ठंडे पानी से इसे साफ करें। इसके साथ ही मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

End of Feed