नौ गज की साड़ी में सजीं Shraddha Kapoor, लावणी देख फिदा हुए फैंस, नई फिल्म की पहली झलक ने लूटी सुर्खियां

श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म का नया मराठी लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। नौवारी साड़ी, पारंपरिक गहने, गजरा और लावणी स्टाइल ने उनके अंदाज को बेहद खास बना दिया है। जानिए इस ट्रेडिशनल लुक की खास बातें।

भारतीय पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती तब और निखर जाती है, ऐसा ही कुछ श्रद्धा कपूर के ट्रेडिशनल मराठी लुक में भी देखने को मिला है। श्रद्धा अपनी नई फिल्म के टीजर में मराठी साड़ी पहन बेहद सुंदर लगीं। सामने आई तस्वीरों में उन्होने नौवारी साड़ी पहनकर लावणी किया। उनका यह अंदाज न सिर्फ महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक दिखाता है, बल्कि ट्रेडिशनल इंडियन फैशन प्रेमियों को भी खूब पसंद आ रहा है। साड़ी पहनने का तरीका, गहनों का चुनाव, हेयरस्टाइल और मेकअप- हर छोटी-बड़ी डिटेल इस लुक को खास बना रही है। यही वजह है कि श्रद्धा का यह ट्रेडिशनल अवतार इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed