क्या है Shefali Jariwala के नाम में जरीवाला का मतलब, लोगों ने क्यों चुना यह सरनेम, जानें इस उपनाम का मुगल कनेक्शन

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन (Shefali Jariwala Death) हो गया है। कांटा लगा (Kaanta Laga Song) के रीमिक्स से फेमस होने वाली शेफाली के निधन के बाद बहुत से लोग इंटरनेट पर उनके सरनेम जरीवाला का मतलब ढूंढ़ रहे हैं।

90 के दशक में रीमेक सॉन्ग कांटा लगा से रातों रात शोहरत पाने वालीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। उनके मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। शेफाली जरीवाला कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी थीं। जब कांटा लगा के रीमिक्स से शेफाली ने सुर्खियां बटोरीं तो उनका सरनेम बहुत से लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय था। लोग सोचते थे कि ये जरीवाला कौन सी जाति होती है। ये सरनेम क्यों लगाते हैं लोग। आज जब शेफाली इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं तो एक बार फिर से इंटरनेट पर उनके सरनेम को लेकर लोग कई तरह के सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस सरनेम से जुड़ी कुछ जरूरी बातें:

1

क्या है शेफाली जरीवाला के नाम में जरीवाला का मतलब (History and Origin of Jariwala Surname)

किस धर्म की थीं शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि क्या वह पारसी धर्म से हैं। तो ऐसे लोगों को हम बता दें कि शेफाली हिंदू धर्म से थीं। उनका अंतिम संस्कार भी हिंदू रीति रिवाजों से ही होगा। उनके पिता एक व्यापारी हैं और मां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर हो चुकी हैं।

End of Feed