Shayari of the day: आज की शायरी में पढ़ें अहमद फराज का रोमांटिक शेर, बड़ी खूबसूरती से बयां है दर्द

Shayari of the Day (अहमद फराज की शायरी): अहमद फराज का यह शेर रिश्ते के पूरे सफर, चाहत से दूरी तक, को दिखाता है। यह बताता है कि समय और हालात इंसान के जज्बात बदल देते हैं। जो नाम कभी सुकून देता था, वही अब यादों का बोझ बन जाता है। शायर की खामोशी और बात बदल देना ही उसके टूटे हुए दिल की कहानी कह देता है।

Shayari of the Day, Ahmed Faraz Shayari in Hindi: अहमद फराज उर्दू शायरी के सबसे लोकप्रिय और असरदार शायरों में गिने जाते हैं। उनका जन्म 1931 में कोहाट (अब पाकिस्तान) में हुआ। वे अपनी रोमांटिक और प्रतिरोध की शायरी के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं। फराज की गजलों में मोहब्बत की नर्मी भी है और सत्ता के खिलाफ बेबाक आवाज भी।

Shayari of the Day, Ahmad Faraz Shayari Ghazal Poetry

आज की शायरी में पढ़ें अहमद फराज का रोमांटिक शेर

उनकी शायरी का अंदाज सीधा दिल में उतर जाने वाला है। उन्होंने प्रेम, जुदाई, तन्हाई और सामाजिक अन्याय जैसे विषयों को अपनी रचनाओं में जगह दी। फराज केवल इश्क के शायर नहीं थे, बल्कि उन्होंने राजनीतिक हालात पर भी खुलकर लिखा। इसी कारण उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ा और कुछ समय देश से बाहर रहना पड़ा। अहमद फराज की शायरी आज भी नई पीढ़ी को आकर्षित करती है।

End of Feed