Seeds For Glowing Skin Hindi: अगर महंगे फेस वॉश, सीरम और क्रीम लगाने के बाद भी चेहरे पर चमक नहीं आ रही, तो सिर्फ बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी त्वचा का ख्याल रखना जरूरी है। अच्छी स्किन के लिए सही खानपान भी उतना ही जरूरी है, जितना स्किनकेयर। हेल्थ इंफ्लुएंसर और सर्टिफाइड डाइटिशियन जूही अरोड़ा के मुताबिक, कुछ बीज ऐसे हैं जिन्हें रोज की डाइट में शामिल करके त्वचा को अंदर से पोषण दिया जा सकता है। ये बीज कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और त्वचा को स्वस्थ (seeds for skin) रखने में मदद करते हैं।
पिंक-ग्लोइंग स्किन के लिए रोज खाएं ये बीज
चिया सीड्स
अगर आपकी त्वचा जल्दी सूख जाती है, तो चिया सीड्स फायदेमंद हो सकते हैं। रूही अरोड़ा के अनुसार, ये त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे स्किन मुलायम और हेल्दी दिख सकती है।
अलसी के बीज
अलसी के बीज ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें नियमित और संतुलित मात्रा में खाने से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल और दिमाग ही नहीं, लंबी उम्र के लिए मजबूत जांघें भी हैं जरूरी, 90% लोग हैं अनजान
सूरजमुखी के बीज
अगर कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां या फाइन लाइन्स दिखने लगी हैं, तो सूरजमुखी के बीज डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: डाइट की कमी नहीं, पेट का एसिड कम होने से भी बन सकते हैं एनीमिया के मरीज, एक्सपर्ट ने बताई वजह
तिल के बीज
तिल के बीज त्वचा को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं। अगर चेहरा फीका और बेजान दिखता है, तो इन्हें संतुलित मात्रा में खाने से त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
हेम्प सीड्स
जूही अरोड़ा के मुताबिक, हेम्प सीड्स त्वचा की बाहरी परत को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि इन्हें एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्या में उपयोगी माना जाता है।
अनार के बीज
धूप का असर त्वचा पर जल्दी दिखने लगता है। ऐसे में अनार के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
तरबूज के बीज
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली रहती है, तो तरबूज के बीज डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। ये त्वचा का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि सिर्फ बीज ही नहीं, पर्याप्त पानी पीना, अच्छी नींद लेना और संतुलित भोजन करना भी स्वस्थ और ग्लोइंग त्वचा के लिए उतना ही जरूरी है।
