साधारण बैक पेन से शुरू होता है साइटिका, अक्सर अनदेखे रह जाते हैं ये लक्षण, जानिए कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है

Sciatica pain symptoms in hindi: कई लोग कमर दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही दर्द कभी-कभी साइटिका की शुरुआत हो सकता है। अगर दर्द कमर से पैर तक फैलने लगे, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो तो यह नस दबने का संकेत हो सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर नर्व डैमेज का खतरा बढ़ सकता है। जानिए साइटिका के शुरुआती लक्षण, कारण और कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

Sciatica pain symptoms in hindi: आजकल कमर दर्द एक बहुत आम समस्या बन चुकी है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पोस्टर में बैठना या भारी चीजें उठाना - इन सब कारणों से लोगों को अक्सर बैक पेन होने लगता है। ज्यादातर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या दर्द की दवा लेकर काम चला लेते हैं। लेकिन स्पाइन एक्सपर्ट्स के अनुसार कई बार यही साधारण सा लगने वाला कमर दर्द आगे चलकर साइटिका की समस्या का संकेत हो सकता है। अगर समय रहते इसके लक्षण पहचान लिए जाएं और इलाज शुरू कर दिया जाए, तो नसों को होने वाले गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि साइटिका क्या है, इसके शुरुआती संकेत क्या होते हैं और कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

साइटिका के अनदेखे लक्षण

साइटिका के अनदेखे लक्षण

क्या होता है साइटिका और क्यों होता है दर्द

साइटिका दरअसल शरीर की सबसे बड़ी नस “साइटिक नर्व” से जुड़ी समस्या है। यह नस कमर के निचले हिस्से से निकलकर कूल्हों और पैरों तक जाती है। जब किसी वजह से इस नस पर दबाव या जलन होती है, तो दर्द कमर से शुरू होकर कूल्हों और पैरों तक महसूस हो सकता है।

End of Feed