Haryanvi Mehndi Designs (हरियाणवी मेहंदी डिजाइन): हरियाणा का खाना बड़ा मशहूर है। यहां की देसी बोली और गाने लोगों के दिलों पर राज करते हैं। ठीक वैसे ही हरियाणवी मेहंदी भी लोगों का दिल जीत रही है। ये मेहंदी के डिजाइन्स इन दिनों मार्केट में ट्रेंड में भी है। महिलाओं को ये भा रही हैं। यहां से आप हरियाणवी मेहंदी के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स देख सकते हैं। इन डिजाइन्स को आप तीज-त्योहार पर रचा सकती हैं। शादी के फंक्शन में भी इन्हें कैरी किया जा सकता है। ये सुंदर ही लगेंगी।
फ्लोरल डिजाइन वाली मेहंदी हथेली पर खूबसूरत लगती है। इसे आप बड़ी आसानी से अपने हाथ में लगा सकती हैं। फूलों वाली मेहंदी तो वैसे भी अच्छी लगती है।
अगर बैक हैंड पर मेहंदी लगानी है तो ये डिजाइन आपके लिए ही है। आप इस तरह अपने उल्टे हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। ये डिजाइन आपके गोरे-गोरे हाथों के लिए ही है।
गोल टिक्की वाली मेहंदी की तो बात ही अलग है। ये हरियाणवी डिजाइन आपकी हथेली के लिए बेस्ट है। ये डिजाइन सीधे क्या उल्टे हाथ भी बेहतरीन लगती है।
मोर भला किे नहीं पसंद। आप इस मेहंदी को हर फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। ये हाथों में अच्छी भी लगेगी। मोर के साथ आप फूल और पत्तियों भी जोड़ सकते हैं।
अगर कुछ यूनिक ढूंढ रही हैं तो आप इस तरह की मेहंदी लगाएं। इसे लगाने में भी 10 मिनट से ज्यादा का वक्त नहीं लगेगा और ये रचने के बाद क्या खूब खिलेगी।
