Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor: सावन का महीना, पवन करे शोर.., सालों बाद भी सावन में चार चांद लगा रहा यह गीत

Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor (सावन का महीना, पवन करे शोर): 1967 में आई मिलन मूवी के इस गीत को अपनी मखमली आवाज़ से सजाया है लता मंगेशकर और मुकेश ने। संगीत से संवारा है लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने। गीत के बोल लिखे हैं आनंद बख्शी ने।

Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor (सावन का महीना, पवन करे शोर): सावन के रंग में हर कोई रंगा दिख रहा है। बरखा की रिमझिम फुहारों के साथ सावन भारतीयों के तन-मन पर दस्तक दे चुका है। जहां शिवभक्तों के लिए सावन मास भोलेनाथ की भक्ति में डूबने का महीना है तो वहीं किसानों के लिए ये सावन उनकी फसल में जान फूंकने का काम करता है। सावन में शादी के बाद बेटियां अपने मायके आती हैं। इसीलिए भाई अपनी बहनों को ससुराल से लिवाने निकल पड़े हैं। जो पहले ही पीहर आ चुकी हैं वे अपनी सखी-सहेलियों और ननद-भौजाइयों के साथ सावन के झूले झूल रही हैं। हर जगह सावन के गीतों के साथ चुहल करतीं माताएं बहनें दिख जाएंगी।

Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor

Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor song lyrics in Hindi

सावन के महीने में बात ही कुछ ऐसी होती है कि हर कोई इसके आगोश में कैद हो जाता है। सावन की खूबसूरती का कई कलमकारों ने अपने गीतों में बखान किया है। बॉलीवुड की फिल्मों में भी कई गानें ऐसे हैं जो सावन का बखान करती हैं। ऐसा ही एक गाना कई दशक से गाया और सुनाया जा रहा है। यह गाना है फिल्म मिलन से। गाने के बोल हैं - सावन का महीना पवन करे शोर। पढ़ें गाने के बोल:

End of Feed