Sara Ali Khan Raksha Bandhan Photo (सारा अली खान रक्षा बंधन सेलिब्रेशन फोटो): सैफ अली खान के सभी बच्चों के बीच का रिश्ता बहुत ही ज्यादा खास है। सारा अली खान अपने तीनों भाइयों के साथ प्यार भरा बॉन्ड शेयर करती हैं, पटौदियों की सबसे बड़ी बहन सारा के सभी छोटे भाई भी बहन से काफी स्नेह रखते हैं। भाई-बहन के रिश्ते को और प्यार व सम्मान देने के लिए हर साल पूरा परिवार मिलकर रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाता है। इस साल भी सारा ने बहुत ही प्यारे से पीले सूट में राखी मनाई। हालांकि इस साल फोटोज में तैमूर और जेह गायब दिखे, लेकिन सारा और इब्राहिम का प्यारा बॉन्ड देख, फैंस की आंंखें चमक गईं।
सारा ने राखी सलिब्रेशन के लिए बहुत ही प्यारा पीले रंग का जरी और गोटा वर्क का सिंपल सुंदर सूट पहना था। ऑर्गेंजा का दुपट्टा सारा के लुक के साथ बहुत ही ज्यादा कॉम्पलीमेंट कर रहा था। वहीं इब्राहिम ने नीले रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहना था। दोनों भाई बहनों का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दोनों की राखी मनाते हुए की फोटोज भी बहुत ही ज्यादा दिल छूने वाली है। जो साबित करती है कि, सारा और इब्राहिम कितना प्यारा और पवित्र रिश्ता शेयर करते हैं।
सारा के साथ साथ सोहा अली खान और उनकी बेटी इनाया ने भी अपने अपने भाइयों को राखी बांधी। सोहा का सिंपल लुक तो इनाया का लहंगा भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं सभी की मुस्कान और दिल की खुशी इन तस्वीरों में साफ झलक रही है। सभी पटौदी भाई-बहन त्योहारों पर तो रिश्तों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
हर साल सारा भाई तैमूर और जेह को भी प्यार से राखी बांधती हैं। लेकिन इस साल करीना और उनके बच्चे सभी फोटोज में से गायब रहे।
