Sadhguru Motivational Quotes: जीवन को सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे Sadhguru के ये अनमोल विचार, अपनों के साथ करें शेयर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 24, 2025, 07:16 AM IST

Sadhguru Motivational Quotes: सद्गुरु आध्यात्मिक गुरु और एक प्रसिद्ध लेखक हैं। वो अपने विचारों से लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। ऐसे में यहां उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।

Sadhguru Motivational Quotes: सद्गुरु, जिनका असली नाम जगदीश "जग्गी" वासुदेव है, एक भारतीय योगी, रहस्यवादी और आध्यात्मिक गुरु हैं। उनका जन्म 3 सितंबर, 1957 को कर्नाटक के मैसूर में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उन्होंने 1992 में ईशा फाउंडेशन की स्थापना की, जो एक गैर-लाभकारी, स्वयंसेवी-आधारित संगठन है। इस फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए योग और ध्यान कार्यक्रम प्रदान करना है। यह संगठन दुनिया भर में काम करता है और कई सामाजिक और सामुदायिक विकास परियोजनाओं में भी शामिल है। सद्गुरु अपने विचारों से लोगों को मोटिवेट करते रहते हैं। ऐसे में यहां सद्गुरु के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

सद्गुरु के प्रेरक विचार (Image:X)

Sadhguru Motivational Inspirational Quotes

  1. खुशियां ठंडी हवा की तरह आती-जाती हैं। लेकिन दुख ऐसे चिपक जाते हैं जैसे कांटे, जब तक आप यह न समझ लें कि यह सब आपका ही किया धरा है। तब तक आपको राहत नहीं मिल सकती।
2. आप न तो अतीत का कष्ट भोग सकते हैं, न भविष्य का, क्योंकि वे अस्तित्व में ही नहीं हैं। आप जो भुगत रहे हैं, वह केवल आपकी स्मृतियां और कल्पनाएं हैं।

End of Feed