Republic day Rangoli Images: गणतंत्र दिवस पर बनाएं भारत माता की रंगोली, लोगों में जाग उठेगी देशभक्ति की भावना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 05:19 AM IST

26 January Special Rangoli : गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आप रंगोली के डिजाइन बना सकते हैं। रंगोली के इन डिजाइन से आपके घर और आंगन की शोभा बढ़ेगी। साथ ही आपके बच्चों भी गणतंत्र दिवस के इस खास मौके के बारे में अच्छे से समझ सकेंगे। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस पर कैसे बनाएं रंगोली?

KEY HIGHLIGHTS
  • गणतंत्र दिवस पर बनाएं मोर की रंगोली
  • 26 जनवरी पर बनाएं राष्ट्रीय ध्वज की रंगोली
  • सैनिक की रंगोली से बढ़ाएं अपने आंगन की शोभा

26 January Special Rangoli : हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह एक राष्ट्रीय त्यौहार है, जिसे पूरा देश धूमधाम से सेलेब्रेट करता है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास मौके पर बाजारों में चारों ओर तिरंगे नजर आते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे खूब भागीदारी लेते हैं। कई कार्यक्रम में रंगोली बनाई जाती है। अगर आप भी इस स्पेशल दिन में अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ खास डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपके घर के आंगन की खूबसूरती को बढ़ाएगा।

26 January Special Rangoli

गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं स्पेशल रंगोली

26 जनवरी पर आंगन को रंगोली से सजाएं

गणतंत्र दिवस के इस मौके पर आप तिरंगा डिजाइन में कई तरह की रंगोली बना सकते हैं। आज हम आपको तिरंगे के स्टाइल में कई रंगोली के डिजाइन बताएंगे। आइए डालते हैं इसपर एक नजर

रंगोली में दिखाएं सैनिक

गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर आप अपनी रंगोली में जवानों को दिखा सकते हैं। खासतौर पर अगर आप अपने बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना चाहते हैं, तो जवानों को अपनी रंगोली में जरूर दिखाएं। हमारे देश में जवान बिना किसी स्वार्थ के बॉर्डर पर तैनात रहते हैं। ऐसे में रंगोली में आप जवानों को दिखाएंगे तो यह एक काफी अच्छा मैसेज हो सकता है।

राष्ट्रीय झंडे का बनाए रंगोली

End of Feed