How to Bond with Husband's Family: भारत में शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं होती। यहां दो परिवार एक साथ जुड़ते हैं। ऐसे में पति और पत्नी, दोनों के लिए जरूरी होता है कि वो एक दूसरे के परिवार को समझें और उनके साथ सामंजस्य बनाकर चलें। चूंकि लड़कियां शादी के बाद अपना घर छोड़ ससुराल में आती हैं तो उनके लिए ज्यादा जरूरी होता है कि वह पति के परिवार के साथ बढ़िया तालमेल बिठाएं। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो नव विवाहित महिलाओं को पति के परिवार को अपना बनाने में मदद करेंगी:
ससुराल वालों का दिल जीतने का तरीका (Photo: AI Image)
1. विनम्र रहें: हर कोई चाहता है कि सामने वाला उससे विनम्रता से बात करे। कोशिश करें के शादी के बाद ससुरालवालों से अच्छे तरीके से बात करें। अगर कोई बात बुरी लगती है तो उसे पूरे सम्मान के साथ बताएं।
2. इच्छाओं को समझें: हर किसी को अलग-अलग चीजों में खुशी में मिलती है। अगर आपके सास-ससुर अपनी तारीफ सुनकर खुश होते हों तो उनकी तारीफ करें। अगर देवर या ननद को आपसे सलाह पा कर खुश होते हों तो उन्हें सलाह दें।
3. अपनी बात रख: कोई नहीं चाहता कि उसके घर की बहू स्वभाव से दब्बू दिखे। ऐसे में अगर आपको कोई बात नापसंद हो तो खुलकर आपत्ति जताएं। प्यार से समझाएं कि उन्हें ये पसंद क्यों नहीं है।
4. धैर्य रखें: ससुराल में बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिनके साथ आप तालमेल नहीं बिठा पाती हैं। ऐसे में धैर्य रखें और अपना काम करते जाएं। कुछ समय के बाद या तो चीजें बदलेंगी या फिर आप उसके साथ सामंजस्य बिठा लेंगी।
5.तुरंत रिएक्ट ना करें: अगर ससुराल में आपका किसी से टकराव हो तो तुरंत प्रक्रिया देने से बचें। स्थिति तो समझें। सही गलत का आंकलन करने के बाद ही अपनी बात रखें।
ये कुछ उपाय हैं जिन्हें अपने जीवन में उतार आप अपने ससुराल वालों को अपना बना सकती हैं। पति का परिवार भी आपको अपने घर की तरह लगने लगेगा।
