Relationship: क्यों जल्दी खत्म हो जाते हैं आजकल के रिश्ते, किन रेड फ्लैग्स को पहचानना जरूरी और कैसे चुनें सही पार्टनर

रिलेशनशिप कोच चंद्रे ज्योति ने Eye Opener पॉडकास्ट में बताया कि आजकल रिश्ते जल्दी क्यों टूटते हैं, रिलेशनशिप के रेड फ्लैग क्या हैं और सही पार्टनर कैसे चुनें।

किसी रिश्ते को खत्म करने में कितना समय लगता है? शायद एक तीखी बहस, गुस्से में कहा गया एक वाक्य या अचानक लिया गया कोई फैसला। अब मुझसे नहीं होगा, हमारे बीच कुछ नहीं बचा या इस रिश्ते को यहीं खत्म करते हैं—ये बातें कहने में कुछ पल ही लगते हैं। मगर जिस रिश्ते को बनाने में वर्षों का समय, अनगिनत भावनाएं और न जाने कितनी कोशिशें लगी हों, क्या उसे कुछ मिनटों के गुस्से में तोड़ देना ठीक है?

red flag

क्यों जल्दी टूटते हैं आजकल के रिश्ते, जानें रेड फ्लैग

Eye Opener पॉडकास्ट में रिलेशनशिप कोच चंद्रे ज्योति ने आजकल के रिश्तों, उनके जल्दी टूटने की वजहों और सही पार्टनर चुनने के तरीकों पर खुलकर बात की। उन्होंने समझाया कि किसी रिश्ते को तोड़ देना या छोड़कर आगे बढ़ जाना आसान लग सकता है, लेकिन उसे समझदारी, धैर्य और आपसी संवाद के साथ बनाए रखना कहीं अधिक मुश्किल होता है। हालांकि रिश्ते को बचाने के नाम पर उसके रेड फ्लैग नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि कौन-सी परेशानी बातचीत से सुलझ सकती है और कौन-सा व्यवहार भविष्य में बड़ी समस्या बन सकता है।

End of Feed