Unwanted Facial Hair: चेहरे पर बार-बार उगने वाले बालों की समस्या क्यों होती है, एक्सपर्ट से जानिए 5 बड़ी वजह

Reasons Of Unwanted facial Hair: अगर चेहरे पर अनचाहे बाल जल्दी-जल्दी वापस आ जाते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं चेहरे पर अनचाहे बाल आने के कारण

Reasons Of Unwanted facial Hair: चेहरे पर बार-बारआने वाले अनचाहे बाल कई महिलाओं के लिए परेशानी बन जाते हैं। थ्रेडिंग या वैक्सिंग कराने के कुछ ही समय बाद जब बाल फिर दिखने लगते हैं, तो समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। अक्सर इसे सिर्फ ब्यूटी से जुड़ी दिक्कत समझ लिया जाता है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि इसके पीछे शरीर के अंदर चल रहे हार्मोनल बदलाव भी हो सकते हैं। हार्मोन और गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा बताती हैं कि कुछ छोटी-छोटी आदतें और लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं। अगर सही समय पर इन कारणों को समझ लिया जाए, तो इसे काफी हद तक कंट्रोल करना आसान हो सकता है।

Reasons Of Unwanted facial Hair

चेहरे पर अनचाहे बालों की वजह

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण - Unwanted Facial Hair Causes

हाई इंसुलिन लेवल बढ़ा सकता है अनचाहे बाल

मनप्रीत कालरा के अनुसार ज्यादा मीठा, मैदा या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है। जब इंसुलिन ज्यादा होता है, तो यह पुरुष हार्मोन को भी बढ़ा सकता है। यही कारण है कि कई महिलाओं के चेहरे पर बाल तेजी से आने लगते हैं। इसलिए रोजाना की डाइट में संतुलन रखना बहुत जरूरी माना जाता है।

End of Feed