लाइफस्टाइल

चेहरे के दाग धब्बे और पुरानी से पुरानी झाइयां होंगी दूर, आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय

Melasma Home Remedies In Hindi: अगर आप भी दाग-धब्बे और झाइयों से परेशान हैं तो आपको बाजार के प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू उपाय पर ध्यान देना चाहिए। घरेलू उपाय आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

Image

झाइयों को कम करने के नेचुरल उपाय (pc: canva)

Melasma Home Remedies In Hindi: आजकल हर दूसरा इंसान झाइयों से परेशान है।झाइयां आपके चेहरे की सुंदरता में दाग जैसी होती हैं, जो कॉन्फिडेंश कम करती हैं। ये अक्सर धूप के अधिक संपर्क, हार्मोनल बदलाव, बढ़ती उम्र या त्वचा की सेंसटिवीटी के कारण होती हैं। कई लोग इन्हें कम करने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन घरेलू उपाय भी उतने ही प्रभावी और सुरक्षित हो सकते हैं। घरेलू सामग्री से बने ये उपाय न केवल झाइयों को हल्का करने में मदद करते हैं, बल्कि त्वचा को पोषण देकर उसे स्वस्थ और चमकदार भी बनाते हैं। यहां से देखें झाइयों के घरेलू उपाय-

1. नींबू का रस

नींबू में विटामिन C होता है जो त्वचा को हल्का करने में मदद करता है। इसे लगाने के सही तरीका है कि आप कॉटन से प्रभावित जगह पर लगाएं, फिर 10–15 मिनट बाद धो लें। बस आप इसे लगाने के बाद धूप में न जाएं।

2. दही और हल्दी

दही स्किन को मॉइस्चराइज करता है और हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ये झाइयों से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं।

3. शहद और नींबू

शहद स्किन को नरम बनाता है और नींबू पिगमेंटेशन कम करता है। साथ ही ये झाइयों पर एकदम कारगर है। बस आपको दोनों को मिलाकर 15 मिनट के लिए लगाना है और फिर धो लेना है।

4. खीरे का रस

खीरा त्वचा को ठंडक देता है और टोन सुधारता है। साथ ही झाइयां भी दूर करता है। रोजाना खीरे का रस चेहरे पर लगाएं या स्लाइस रगड़ें। इससे आपकी झाइयां कम होंगी।

5. आलू का रस

आलू में एंजाइम होते हैं जो दाग-धब्बे हल्के करने में और झाइयां हटाने में बेहद मदद करते हैं। लगाने का तरीका है कि आलू के स्लाइस को सीधे झाइयों पर रगड़ें। बस इतनी आसानी से झाइयों से मुक्ति मिल जाएगी।

6. एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्किन रिपेयर, झाइयां कम करने और पिगमेंटेशन कम करने में सहायक है। इसे इस्तेमाल करने का सबसे बेस्ट तरीका है कि ताजा एलोवेरा जेल को रात में लगाकर छोड़ दें। ये झाइयां कम देगी।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article