पूर्णिमा के चांद सा खिल उठेगा चेहरा, दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल कर रहीं लड़कियां

कच्चा दूध ठंडक देने वाला होता है। यह त्वचा की जलन, रूखापन और असंतुलन को शांत करने में मदद करता है। जब शरीर में पित्त बढ़ता है, तो इसका असर त्वचा पर दाग-धब्बे, मुंहासे और रंगत बिगड़ने के रूप में दिखाई देता है।

Raw Milk for Glowing Skin: धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खान-पान और तनाव का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। ऐसे में लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स का खतरा बना रहता है। अगर घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाए, तो यह त्वचा पर ज्यादा असरदार साबित होती हैं। इन्हीं प्राकृतिक उपायों में कच्चा दूध सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा है। दादी-नानी के नुस्खों से लेकर आयुर्वेद तक, कच्चे दूध को त्वचा के लिए लाभकारी माना गया है। आज विज्ञान भी इसके गुणों को मानता है।

Raw Milk for Beautiful Skin

लैक्टिक एसिड से भरपूर कच्चा दूध, त्वचा को अंदर से साफ करने में करे मदद (Photo: iStock)

आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा दूध ठंडक देने वाला होता है। यह त्वचा की जलन, रूखापन और असंतुलन को शांत करने में मदद करता है। जब शरीर में पित्त बढ़ता है, तो इसका असर त्वचा पर दाग-धब्बे, मुंहासे और रंगत बिगड़ने के रूप में दिखाई देता है। कच्चा दूध इस पित्त को संतुलित करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक चिकनाई त्वचा को नमी देती है और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करती है।

End of Feed