Pongal Rangoli Designs: पोंगल के दूसरे दिन ऐसी सुंदर रंगोली से सजाएं अपना घर, देखें Bhogi Pongal से Mattu Pongal तक के Rangoli Design Photo

Pongal Rangoli Designs (पोंगल रंगोली डिजाइन): पोंगल फसल कटाई के बाद मनाया जाता है। 2026 में पोंगल का त्योहार 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक मनाया जाएगा। इन चार दिनों में घर के आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है। यहां से आप पोंगल की खूबसूरत रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं।

Pongal Rangoli Designs (पोंगल रंगोली डिजाइन): देशभर में पोंगल मनाया जा रहा है। पोंगल असल में 4 दिन का होता है। इस साल ये 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी को खत्म होने वाला है, जिसके लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। पोंगल त्योहार के तीन दिनों को भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल और मट्टू पोंगल कहा जाता है। कुछ लोग पोंगल के चौथे दिन को कानुम पोंगल कहते हैं। बता दें कि इस त्योहार में पहले दिन कूड़ा-कचरा जलाते हैं, दूसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, तीसरे दिन खेती में उपयोग होने वाले मवेशियों को पूजा जाता है और चौथे दिन काली जी की पूजा की जाती है। इस खास लोग अपने घर का आंगन भी सजाते हैं। इसे सजाने के लिए रंगोली बनाई जाती है। यहां से आप पोंगल की रंगोली के सुंदर- सुंदर डिजाइन्स देख सकते हैं।

rangoli designs for pongal 2026

पोंगल रंगोली डिजाइन फोटो (pc: pinterest)

Rangoli Designs For Pongal Festival-

पोंगल के दिन अगर आप किसी रंगोली कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे हैं तो इस तरह की मिक्स और कलरफूल रंगोली आपके लिए बेस्ट है। इस डिजाइन में मोर और गन्ना है। फूल और पोंगल की फोटो भी है। ये देखने में भी काफी ज्यादा खूबसूरत है।

End of Feed