Simple Rangoli designs for Dhanteras 2023: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। लगभग सभी दीपावली के आने का, परिवार यार दोस्तों संग बैठ पटाठे फोड़ने का और लजीज नाश्ता खाने का साल भर इंतजार करते हैं। दिवाली की धूम की धनतेरस से ही शुरू हो जाती है, ऐसे में अगर आप भी दिवाली की सफाई निपटाकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाह रहे हैं। तो घर की सजावट करने से बेहतर क्या हो सकता है, अब घर सजाने के लिए आप भी शानदार डेकोरेशन आईडियाज खोज रहे हैं, तो अभी से ये धनतेरस स्पेशल रंगोली के डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगे। देखें दीये से लेकर मां लक्ष्मी के पगलियों तक की बेहतरीन रंगोली डिजाइन्स जो बिगिनर्स भी बड़ी आसानी से बना पाएंगे।
Rangoli designs for diwali 2023 Simple rangoli designs dhanteras ki rangoli designs for competition rangoli poster for beginners
Dhanteras Rangoli designs 2023
धनतेरस पर आंगन में कोई शानदार सी रंगोली बनानी है, तो बिगनर्स के लिए ये शुभ धनतेरस वाली कलश और कमल की रंगोली एकदम ही बढ़िया हो सकती है। आप इसके आस पास पानी में दीये या फूलों का डेकोरेशन भी कर सकते हैं।
धनतेरस पर मां लक्ष्मी को समर्पित ये वाली रंगोली भी बहुत ही ज्यादा बेहतरीन लगेगी। आप इसमें कलश, मां लक्ष्मी की पगलिये, सोने-चांदी के सिक्के आदि के साथ अपनी पसंद के रंगों का यूज कर प्यारी सी हैप्पी धनतेरस की रंगोली बना सकते हैं।
इस धनतेरस आपके घर कलश भर धन-धान्य की वर्षा हो, इसी कामने के साथ घर के द्वार या आंगन में सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली ये रंगोली बनाएं। आप इस रंगोली के साइड में हैप्पी धनतेरस भी लिख सकते हैं।
बिगिनर्स के लिए कोई बढ़िया सी सिंपल रंगोली खोज रहे हैं, तो मोर वाली ये शुभ धनतेरस की रंगोली एकदम ही शानदार हो सकती है। आप मोर के बजाय साइड में हाथी वाला डिजाइन भी ट्राई कर सकते हैं। साथ ही और सिंपल डिजाइन खोज रहे हैं, तो गोले के आस पास चूड़ियों से डिजाइन भी बना सकते हैं।
मां लक्ष्मी की ये रंगोली तो आपको धनतेरस के शुभ अवसर पर बनानी ही चाहिए, बेशक ही आंगन में ये रंगोली देख ऐसा लगेगा मानो स्वयं लक्ष्मी जी आपके घर में प्रधार चुकी हो।
दिवाली और धनतेरस के शुभ अवसर पर बहुत ही सुंदर लुक वाली रंगोली बनानी है, तो ये वाली रंगोली का डिजाइन भी गजब लगेगा। बेशक ही आपको इस दिवाली और धनतेरस के मंगलमय अवसर पर इन रंगोलियों की डिजाइन्स में कोई एक तो अपने आंगन में बनानी ही चाहिए।
