Rangoli Designs for Akshay Tritiya 2023 Latest and Easy Images, Photos: अक्षय तृतीया का पावन त्योहार हिंदू धर्म में बहुत गहरा महत्व रखता है। इस दिन पर भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर अपने छठें अवतार श्री परशुराम के रूप में जन्म भी लिया था। अक्षय तृतीया पर श्री विष्णु, लक्ष्मी, कुबेर और परशुराम जी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से (Akshay Tritiya rangoli) अत्यधिक लाभ मिलता है। अक्षय तृतीया वाले दिन अगर आप भी घर पर साज सज्जा कर भगवान का भव्य आगमन करना चाहते हैं, तो रंगोली बनाना (Akshay Tritiya Rangoli Designs) बहुत शुभ हो सकता है।
त्योहारों पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है, आप घर पर श्री विष्णु-लक्ष्मी, कुबेर और परशुराम जी को समर्पित खास अक्षय तृतीया की रंगोली बनाकर भगवान का भव्य स्वागत कर सकते हैं। जिन्हें घर के (Akshay Tritiya Rangoli Designs Pics, Images आंगन या मंदिर के द्वार पर बनाकर ऐसा लगेगा मानो स्वयं भगवान सकारात्मकता, सुख, शांति और समृद्धि लिए आपके घर में विराजमान हुए हो। अक्षय तृतीया के साथ साथ आप ये लेटेस्ट और आसान सी रंगोली डिजाइन्स को कभी भी घर पर बना सकते हैं, रंगोली के रंगों से बेशक ही आपका घर खुशियों (Latest Rangoli Designs) से भर जाएगा। देखें लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स 2023
लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स 2023
अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया पर घर के द्वार पर ये रंगोली बहुत ही प्यारी लगेगी, आप इस डिजाइन को किसी भी त्योहार पर घर के दरवाज़े के बाहर बना सकते हैं। कलश और दीपक घर में नियमित रूप से लगाना अत्यंत शुभ होता है, इसलिए त्योहारों के लिए ये रंगोली डिजाइन्स एकदम बेस्ट रहेगी।
परशुराम जयंती रंगोली
परशुराम जयंती मना रहे लोग भगवान विष्णु के छठवें अवतार श्री परशुराम को समर्पित ये डॉट पैटर्न की रंगोली बना सकते हैं। बिंदी की मदद से बनाई गई ये रंगोली बनाने में बहुत आसान है तथा देखने में भी ये बहुत ही ज्यादा प्यारी लगती है।
गणेश जी की रंगोली
त्योहारों पर सबसे पहले श्री गणेश की पूजा की जाती है, इसलिए अक्षय तृतीया पर भी कलश पर गणेश जी की के आकार वाली ये रंगोली बेहतरीन लगेगी। रंगोली बनाते वक्त किसी भी पसंदीदा रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
अक्षत वाली रंगोली
हल्दी-कुमकुम के साथ अक्षत का भी हिंदू धर्म में गहरा महत्व है, आप अक्षय तृतीया पर चावल का ऐसा कलश बनाकर उसे सिक्को से सजा सकते हैं बहुत ही बढ़िया लगेगा।
गेंहू वाली रंगोली
गेंहू के उपयोग से भी रंगोली बनाई जा सकती है, आप त्योहारों के लिए ऐसी सिंपल और प्यारी लगने वाली लेटेस्ट रंगोली बना सकते हैं।
पगलियों वाली रंगोली
कुबेर यंत्र की रंगोली
दीये वाली आसान सी रंगोली
अक्षय तृतीया 2023 और परशुराम जयंती के मौके पर घर आंगन में अगर आप ये आसान, सुंदर और बेहद प्रभावशाली रंगोली बनाएंगे तो बेशक माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु, कुबेर सदेव आपके आंगने में निवास करेंगे।
