रामायण में रावण बनने के लिए यश ने पहने 33 किलो तक के भारी कपड़े, 1.8 किलो का था मुकुट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने खोले दिलचस्प राज

Ramayana Yash Look : नितेश तिवारी की रामायण में रावण बने यश के कॉस्ट्युम और लुक की चर्चा लंबे समय से बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यश ने 33 किलो के कॉस्टुयम पहने थे, देखें उनके लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां।

Ramayana Yash Look : फिल्मों में किसी किरदार को यादगार बनाने के लिए सिर्फ दमदार अभिनय ही काफी नहीं होता, बल्कि उसके लुक से लेकर कपड़ों और गहनों तक हर छोटी चीज अहम भूमिका निभाती है। खासकर जब बात रावण जैसे शक्तिशाली और भव्य पौराणिक किरदार की हो, तो पर्दे पर उसकी शख्सियत को प्रभावशाली दिखाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अभिनेता यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

Ramayana Movie Yash Look

इस किरदार के लिए उनका लुक तैयार करने में कॉस्ट्यूम डिजाइनर और स्टाइलिस्ट सानिया सरदारिया ने काफी मेहनत की है। दिलचस्प बात यह है कि यश को शूटिंग के दौरान कई बार ऐसे भारी कपड़े और गहने पहनने पड़े, जिनका कुल वजन 30 से 33 किलो तक पहुंच जाता था। India Today को दिए एक खास इंटरव्यू में सानिया ने यश के कॉस्ट्यूम से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस भव्य लुक को तैयार करना जितना रोमांचक था, उसे शूट करना उतना ही मुश्किल भी था।

End of Feed