पायलट या प्रधानमंत्री से पहले फोटोग्राफर थे राजीव गांधी, नहीं चाहते थे कि दुनिया देखे उनके कैमरे की कलाकारी

राजीव गांधी के पास हमेशा एक कैमरा हुआ करता था, जिसके पीछे खड़ा राजीव उस राजीव गांधी से बिल्कुल अलग था जिसे दुनिया जानती है। सोनिया गांधी ने उनकी खींची तस्वीरों की किताब पब्लिश करवाई थी।

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: आज राजीव गांधी की जयंती है। उनका जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में हुआ था। नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत में जन्मे राजीव गांधी का पहला प्यार राजनीति कभी भी नहीं रही। वह पायलट थे। आसमान में उड़ना उनका शगल था। हालांकि हर इंसान के लिए नियति पहले से तय रहती है। राजीव गांधी के साथ भी ऐसा ही हुआ।

Rajiv Gandhi

राजीव गांधी और उनकी तस्वीरें (AI Generated Image)

राजीव गांधी की जिंदगी बहुत कम समय में कई बिल्कुल अलग-अलग मोड़ों से गुजरी। वो ऐसे पायलट थे जिन्हें ना चाहते हुए भी राजनीति में आना पड़ा। प्रधानमंत्री बने, लोकप्रियता हासिल की। कुछ दाग भी लगे। 21 मई 1991 को राजनैतिक रैली में उनकी हत्या कर दी गई।

End of Feed