Gatte Ki Sabji Recipe (बेसन गट्टे की सब्जी रेसिपी इन हिंदी): बरसात का मौसम आ रहा है। इस मौसम में सब्जियां खूब महंगी हो जाती हैं और ठंडे-ठंडे मौसम में लोगों को बेसन और चना खाने का मन करता है। जिस तरह के बारिश में पकौड़े खूब बनते हैं, वैसे ही गट्टे की सब्जी भी बनती है। गट्टा यानी बेसन की सब्जी। वैसे तो इसे बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन इसका राजस्थानी तरीका सबसे खास है। राजस्थान में सबसे अलग तरीके से इसे बनाते हैं। इसका स्वाद में बेहतरीन होता है। यहां से आप गट्टे की सब्जी की रेसिपी स्टेप बॉय स्टेप देख सकते हैं-
गट्टे की सब्जी बनाने की सामग्री-
- जीरा
- सौंफ
- अजवाइन
- बेसन
- कसूरी मेथी
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडरॉ
- नमक
- प्याज
- टमाटर
- दही
- गरम मसाला
- अदरक
- लहसुन
- मिर्ची
- तेल
- घी
- पानी
गट्टे की सब्जी बनाने की विधि-
गट्टे बनाने के लिए-सबसे पहले एक मसलदानी में जीरा, सौंफ और अजवाइन को कूटकर पाउडर बना लें। फिर एक बाउल में एक कप बेसन लें। फिर इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कुटा हुआ जीरा सौंफ अजवाइन का पाउडर, देसी घी डालें। इसी में तेल डालें और साथ में दही भी डालें। अब आपको इसे अच्छे से मिक्स करना है। फिर ऊपर से थोड़ा सा पानी डालना है। अब आपको इसे 5 मिनट के लिए थककर रख देना है। 5 मिनट के बाद इसके ऊपर तेल लगाएं और फिर आटे की तरह इसे गूंथ लें। गूंथने के बाद इन्हें लंबा लंबा कर लें। अब एक कढ़ाही में पानी उबालें। इन उबालते पानी में गट्टों को डालकर उबाल लें। जब उबालते हुए गट्टे अपने आप पानी में ऊपर आने लगें तो आंच बंद करें। फिर ठंडा करके इन्हें आकार में काट लें। अब आपको तेल गर्म करके इन गट्टों को फ्राई कर लेना है।
ग्रेवी बनाने के लिए-
ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छोटा काट लें। अब मिक्सी में टमाटर, अदरक, लहसुन और मिर्ची की प्यूरी बना लें। अब एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी डालें और इन सब मसालो को दही में डाल दें। फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। गर्म तेल में प्याज, टमाटर-अदरक वाली प्यूरी डालें। अब इसमें नमक डालें। जब ये अच्छए से भून जाए और ये तेल छोड़ने लगे तो आपको इसमें मसाले वाली दही डालकर इसे मिक्स करना है। अब इसके बाद आपको इसमें पानी डालना है। जब पानी में उबाल आने लगे तो आपको इसमें गट्टे डालने हैं और 5 से 7 मिनट तक पका लेना है। आखिर में आंच बंद करने के बाद आप इसमें ऊपर से गरम मसाला डालकर सर्व करें।
