Garvi Gujarat Express: अगली बार जब गुजरात (Gujarat) के गिर के शेर देखने का मन करे या फिर द्वारकाधीश के दर्शन की योजना बने तो आपके लिए भारतीय रेलवे के तरफ से गरवी गुजरात एक्सप्रेस (Garvi Gujarat Express) सबसे बेहतर ऑप्शन होगा। दिल्ली (Delhi) से आज इस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। रेलवे की पीएसयू आईआरसीटीसी के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत' की तर्ज पर इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
Garvi Gujarat Express
आईआरसीटीसी की एमडी रजनी हसीजा ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से चलेगी। वहीं 8 दिनों की यात्रा पर रवाना होने वाली ट्रेन में पर्यटकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। ट्रेन में 4 फर्स्ट एसी कोच, 2 सेकंड एसी कोच के साथ पैंट्री कार और दो रेस्टोरेंट भी शामिल हैं।
दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से ‘गरवी गुजरात यात्रा’ भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन हुई रवाना। यह ट्रेन अत्याधुनिक… t.co/fEQIDy3Yiz
— ANI (@ANI) Feb 28, 2023
इस ट्रिप में 156 पर्यटक सवार हो सकते हैं। बात इस ट्रेन के किराए की करें तो इसमें फर्स्ट एसी सिंगल यात्री के लिए किराया 74 हजार के करीब है और डबल यात्री का किराया 67 हजार रुपए के करीब है। वहीं सेकेंड एसी में सिंगल यात्री के लिए किराया 59 हजार रुपए के करीब जबकि डबल यात्री के लिए किराया 52 हजार रुपए के करीब है।
माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw एवं केंद्रीय मंत्री श्री @PRupala, और केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती… t.co/glyomOrZ12
— ANI (@ANI) Feb 28, 2023
गरवी गुजरात रेल यात्रा का पहला डेस्टिनेशन केवडिया होगा, इसके साथ चंपानेर, अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम के साथ ही सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और बेट द्वारका यात्रा में शामिल रहेगा। इस टूरिस्ट ट्रेन में गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और अजमेर स्टेशन से भी यात्री बोर्डिंग कर सकते हैं।
