Radhika Raje Gaekwad Sarees: दशकों पुरानी साड़ी पहन रैम्प पर उतरीं भारत की सबसे सुंदर महारानी, लेटेस्ट साड़ी लुक में जीता दिल, एक-एक चीज थी यूनिक

Radhika Raje Gaekwad Sarees (राधिका राजे गायकवाड़ की साड़ी): बड़ौदा की महारानी राधिका राजे गायकवाड़ ने हाल ही में एक रैम्प वॉक किया था। जिसके लिए उन्होने दशकों पुरानी स्पेशल रॉयल गुलाबी रंग की साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज पहना था। देखें इस लुक में क्या खास था, राधिका राजे साड़ी ब्लाउज डिजाइन फोटो, रॉयल फैमिली।

Radhika Raje Gaekwad Sarees (राधिका राजे गायकवाड़ की साड़ी): भारत की सबसे सुंदर महारानी मानी जाने वाली बड़ौदा की रानी राधिका राजे गायकवाड़ की सुंदरता तो स्टाइल के चर्चे दुनिया भर में मशहूर हैं। राधिका जी दुनिया भर में भारत की संस्कृति तो परिधान को प्रमोट करती हैं। हाल ही में हैंडलूम डे पर हुई एक रैम्प वॉक के लिए उन्होने ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट किया था। राधिका जी की खूबसूरती के साथ उनकी साड़ियों का लग्जरी रॉयल कलेक्शन भी खूब सुर्खियों में रहता है। लेटेस्ट लुक के लिए उन्होने दशकों पुरानी रॉयल पैठणी साड़ी को डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर अप किया था। देखें इस लुक से जुड़ी दिलचस्प बातें।

Maharani Radhika Raje Gaekwad

महारानी राधिका राजे गायकवाड़ का रैम्प वॉक लुक

बड़ौदा की महारानी राधिका राजे गायकवाड़ को साड़ियों से खास लगाव है। वे हर इवेंट पर उनके रॉयल कलेक्शन से कोई मास्टरपीस निकालकर उसे खास अंदाज में स्टाइल करती हैं। हालिया रैम्प वॉक लुक के लिए उन्होने कुछ ऐसा ही किया था। डिजाइनर लेबल के सिगनेचर कॉर्डेड ब्लाउज के साथ उन्होने कुल 4 दशकों पुरानी एंटिक सिल्क की पैठणी साड़ी पहनी थी। जिसकी एक झलक मात्र ही साड़ी लवर्स का दिल जीत सकती है।

End of Feed