Radhika Merchant instagram: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अब जल्द ही राधिका नर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की सगाई हो गई है। अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। साथ ही राधिका इतनी स्टाइलिश और सादगी वाले कपड़े कैरी करती हैं कि उनके सामने बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज भी फेल हैं। राधिका के कुछ सबसे जबरदस्त लुक को आप भी ट्राई करती हैं। राधिका मर्चेंट के ये स्टाइलिंग टिप्स आपको हर जगह वाहवाही और ढेरों तारीफें बटोरने में मदद करेंगे। आइये उनके कुछ शानदार लुक्स पर नजर डालते हैं।
राधिका मर्चेंट की स्टाइल के आगे फेल हैं बॉलीवुड की अभिनेत्रियां
कढ़ाई लहंगा-
राधिका मर्चेंट ने 2019 में राहुल मिश्रा की पोशाक पहनी थी। एक रिपो्र्ट के मुताबिक, उन्होंने अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में पोशाक पहनी थी। आप देखेंगे कि हंस बगीचा के कढ़ाई वाले इस लहंगे में राधिका बेहद एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं। आप राधिका मर्चेंट की इस ड्रेसे से अपने लुक को और स्टाइलिश बना सकती हैं।
सिल्वर और आइवरी लहंगा लुक-
मनीष मालोत्रा के कलेक्शन का ये लहंगा हर किसी के लिए खरीद पाना सबके बस की बात नहीं है। लेकिन एकदम ऐसा लुक पाने के लिए आप इससे मिलता-जुलता लहंगा बनवा सकती हैं, जिसमें सिल्वर और आइवरी लहंगा ब्राइडमेड सुक के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। रात को इसे पहनने पर चेहरे की चमक दोगुनी और दोगुनी हो जाएगी। राधिका ने इस लहंगे के साथ मिनिमल मेकअप के साथ सिल्वर स्टोन की ज्वेलरी कैरी की है।
सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिजाइन-
राधिका ने पेस्टल पिंक एंड ग्रीन लहंगे को स्कर्ट और ब्लाउज के साथ पहना हुआ है, जो वेटलेस बटर सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिजाइन हुआ है, जिन्हें फूलों की कशीदाकारी की गई है।
हल्दी के मौके पर करें राधिका मर्चेंट की इस ड्रेस को करे स्टाइल-
अगर आप दुल्हन की ब्राइडमेड में शामिल होने के लिए ड्रेस स्टाइल करना चाहती हैं, तो आप हल्दी के मौके पर कुछ इस तरह का आउटिट पहन सकती हैं। जिसपर आप मिनिमल मेकअप के साथ फ्लोरल ज्वेलरी पहन सकती हैं।
