Putrada Ekadashi ki Hardik Shubhkamnaye (Putrada Ekadashi Wishes in Hindi): सावन मास जहां भगवान शिव को समर्पित है वहीं एकादशी का व्रत श्री हरि की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत से महादेव और विष्णु कृपा एक साथ मिलती है। 2025 में सावन पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त को है। यहां देखें इस व्रत से जुड़े शुभकामना और बधाई संदेश।
पुत्रदा एकादशी के सुंदर बधाई संदेश और भक्तिमय मेसेज (AI image, Canva)
पुत्रदा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई संदेश और भक्तिमय मेसेज
1. पुत्रदा एकादशी के इस पावन दिन पर भगवान विष्णु से प्रार्थना है कि हर घर में सुख, संतोष और संतान का आशीर्वाद बना रहे।
शुभ एकादशी!
2. धर्म, भक्ति और विश्वास का प्रतीक – पुत्रदा एकादशी पर मिलें आपको जीवन के सभी शुभ फल।
3. आज के दिन करें श्रीहरि विष्णु का ध्यान,
मिलेगा संतान सुख और होगा हर काम आसान।
पुत्रदा एकादशी की मंगल कामनाएं!
4. शुभ पुत्रदा एकादशी पर करें व्रत और पूजा,
भगवान विष्णु की कृपा से संतान, समृद्धि और सफलता मिले आपको दूना।
जय श्रीहरि! हर हर महादेव।
5. पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
शुभ पुत्रदा एकादशी!
6. पुत्रदा एकादशी का व्रत लाए आपके जीवन में सौभाग्य, संतान सुख और सुख-समृद्धि।
भगवान नारायण का आशीर्वाद सदा बना रहे।
7. पुत्रदा एकादशी पर हर और हरि की पूजा का योग,
भगवान विष्णु और शिव जी दूर करेंगे कष्ट और रोग।
पुत्रदा एकादशी की ढेरों शुभकामनाएं।
इस तरह आप पुत्रदा एकादशी पर सुंदर, भावनात्मक और भक्ति-भाव से भरपूर शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।
