Bhagyashree Hair Oil : बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री अपनी सादगी, सुंदरता और हेल्थ, वेलनेस को लेकर आज भी सुर्खियों में रहती हैं। 56 की उम्र में भाग्यश्री फिल्मी दुनिया से तो दूर हैं, लेकिन उनका अपनी ब्यूटी और बालों को मेन्टेन करने का अंदाज बहुत ही ज्यादा खास है। वहीं वे अक्सर ही अपनी बेदाग त्वचा तो काले, घने बालों का राज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी भाग्यश्री के फैन हैं और उनके जैसे बाल चाहते हैं, तो बाल झड़ने से रोकने के लिए तो बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए ये वाला तेल लगाना बेस्ट हो सकता है।
भाग्यश्री स्पेशल हेयर ऑयल
भाग्यश्री ने अपने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर कर अपने काले घने बालों का राज बताया था। भाग्यश्री अपने बालों को हेल्दी, काला, घना और मजबूत रखने के लिए देसी चीजों से बना हुआ तेल लगाना पसंद करती हैं। जिसे आप भी अपने घर पर बनाकर यूज कर सकते हैं। इससे आपके भी बाल झड़ना बंद हो जाएंगे, तो घने और लंबे भी हो जाएंगे। देखें ये भाग्यश्री स्पेशल तेल कैसे बनाते हैं -
सामग्री
- नारियल तेल
- मेथी दाना
- करी पत्ता
- गुड़हल के फूल और
- प्याज का रस
मात्र 5 चीजों का इस्तेमाल कर आप भी ये वाला भाग्यश्री देसी तेल बनाकर यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल डालकर उसको गर्म कर लेना है। फिर जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें आपको मेथी दाना डाल देना है और इसी के साथ करी पत्ता भी। जब करी पत्ता काला होने लगे तो उसी के साथ गुड़हल का फूल भी एड कर देना है। इन सभी चीजों को अच्छे से पकाए और फिर गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये तेल ठंडा हो जाए, फिर आपको इसमें प्याज का रस मिलाकर अच्छी तरह से चला लेना है। फिर आपको इस तेल को एक दिन के लिए धूप में रख देना है। और बस आपका देसी और असरदार तेल बनकर तैयार है। इसे आपको हफ्ते में करीब करीब 2 से 3 बार लगाना है और अंतर आपको साफ दिखने लगेगा।
