Psychology: खाते या खेलते समय आपका बच्चा भी गाता है गाना? मनोविज्ञान से समझें कारण

कई बच्चे किसी को सुनाने के लिए नहीं, बल्कि खुद से ही गाते हैं। वे अकेले खेलते समय या कोई काम करते हुए धीमे-धीमे गुनगुना सकते हैं।

क्या आपका बच्चा भी कपड़े पहनते समय, खाना खाते समय या फिर खेलते समय गाना गाता है? अपनी ही धुन में गाने लगता है? मनोविज्ञान की नजर बच्चों का इस तरह से गाना एक तरह का दिलचस्प व्यवहार है। रिसर्च बताती है कि बच्चों का सहज रूप से गाना भाषा, याददाश्त, रचनात्मकता और रूटीन एक्टिविटीज से कनेक्ट होने का एक तरीका हो सकता है।

Kids Singing behaviour

रूटीन के कामों में बच्चा क्यों गाता है गाना, जानिए क्या कहता है मनोविज्ञान (Photo: Canva)

बच्चा हर काम को गाने में क्यों बदल देता है?

छोटे बच्चे अक्सर कोई काम करते हुए साथ-साथ गुनगुनाते रहते हैं। वे तैयार होते समय, खाना खाते हुए, खेलते हुए या घर में इधर-उधर घूमते हुए अपनी धुन बना सकते हैं। कई बार उनके गाने के शब्द बड़ों को बिल्कुल बेतुके लगते हैं। बच्चे कई बार एक ही लाइन बार-बार दोहराते हैं और कभी-कभी बच्चा अपनी धुन और बोल खुद बना लेता है।

End of Feed