Psychology: आखिर क्यों कुछ लोग हमेशा एक ही कप में पीते हैं चाय, ये आदत है या बीमारी

बिहेवियरल साइंस की मानें तो हमारा मस्तिष्क उन चीजों को ज्यादा पसंद करता है, जिनसे वह पहले से परिचित होता है। इसे 'फैमिलियारिटी इफेक्ट' कहा जाता है।

Psychology of favourite Mug: हम में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जो डेली अपने फेवरेट कप या मग में ही चाय-कॉफी पीते होंगे। हमारा हाथ हमेशा पुराने हो चुके उसी मग की तरफ क्यों जाता है। क्या यह सिर्फ आदत है या इसके पीछे कोई मनोवैज्ञानिक कारण भी छिपा है? विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यवहार बिल्कुल सामान्य है और इसका संबंध हमारी यादों, भावनाओं और दिमाग के काम करने के तरीके से जुड़ा है।

Psychology of Cup

जानिए क्या कहता है पसंदीदा मग का मनोविज्ञान (Photo: iStock)

मनोविज्ञान में इसे 'इमोशनल अटैचमेंट' कहा जाता है। हम कई बार किसी वस्तु को उसकी कीमत या खूबसूरती की वजह से नहीं, उससे जुड़ी यादों के कारण पसंद करते हैं। हो सकता है वह मग आपको किसी दोस्त ने गिफ्ट किया हो, किसी खास सफर से खरीदा गया हो या फिर जीवन के किसी खूबसूरत दौर का साथी रहा हो। हर बार उसे हाथ में लेने पर दिमाग उन यादों को दोबारा महसूस करता है। यही वजह है कि साधारण-सा दिखने वाला मग भी हमारे लिए खास बन जाता है।

End of Feed