मोदी जी ने मेलोनी को दिया भारत का 2300 साल पुराना ‘सुनहरा रेशम’, जानिए क्यों खास माना जाता है मूंगा सिल्क

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को पूर्वोत्तर भारत के खास रेशमी स्टोल भेंट किए। जानिए मूंगा सिल्क की कीमत कितनी होती है, बनने में कितने दिन लगते हैं और क्यों इसे 2300 साल पुराना “सुनहरा रेशम” कहते है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वहां के नेताओं के लिए हमेशा ही भारत से विशेष तोहफे लेकर जाते हैं। उनके दिए गए उपहार सिर्फ औपचारिकता नहीं होते, बल्कि उनमें भारत की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक दिखाई देती है। हाल ही में इटली दौरे पर मोदी जी ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और उन्हें भारत में बुनी खास स्टोल गिफ्ट की है। मोदी जी ने PM मेलोनी को असम का प्रसिद्ध मूंगा सिल्क स्टोल भेंट किया है। इस खास रेशम को भारत की सबसे अनमोल पारंपरिक बुनाइयों में गिना जाता है। इसकी पहचान इसका प्राकृतिक सुनहरा रंग, महीनों की मेहनत और बेहद दुर्लभ उत्पादन है।

End of Feed