Pimple ka Gharelu Upay: हल्दी में ये चीज मिला कर बनाएं मुंहासे हटाने वाली जेल, फेस पर नहीं दिखेगा एक भी पिंपल

Pimple ka Gharelu Upay: सर्दी हो या गर्मी - मुंहासे किसी न किसी वजह से चेहरे का नूर खराब कर ही देते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप हल्दी जेल लगा सकते हैं। यहां देखें हल्दी जेल बनाने का आसान तरीका जो आपको गोल्डन ग्लो देगा और साथ ही मुंहासों को भी दूर रखेगा।

Pimple ka Gharelu Upay: मुंहासे तो सुंदर से चेहरे का नूर ही चुरा लेते हैा। अगर आप अपनी स्किन को नेचुरली रिपेयर करना चाहते हैं और पिंपल या दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हल्दी जेल एक शानदार विकल्प है। दरअसल हल्दी में एंटीसेप्टिक और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत करते हैं और स्किन बैरियर को मजबूत बनाते हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और यह किसी भी महंगे प्रोडक्ट की तरह असरदार है।

homemade turmeric face pack for pimples

हल्दी जेल से मिलेगा पिंपल और दाग-धब्बों से छुटकारा (Pic: iStock)

कैसे बनाएं मुंहासे हटाने वाला हल्दी जेल

हल्दी जेल बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच हल्दी लें। हल्दी पिंपल के बाद के दाग को हल्का करने में मदद करती है। फिर इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, जलन कम करता है और स्किन को मुलायम बनाता है। इसके बाद 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं, जो स्किन को फ्रेश रखता है और स्किन के पीएच बैलेंस को सुधारता है। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे 10 मिनट के लिए सेट होने दें।

End of Feed