Permanent Makeup: ट्रेंड में है परमानेंट मेकअप, जानें क्या है ये और कितना है इसका खर्चा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 13, 2023, 11:00 AM IST

Permanent Makeup: अपने लुक को किसी खास शख्स जैसा बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। हाल ही में अमेरिका में रहने वाली 42 साल की नेनटी हेमंड ने बार्बी डॉल जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी और परमानेंट मेकअप का सहारा लिया, तो लोगों के मन में परमानेंट मेकअप को लेकर उत्सुकता पैदा हुई। आखिर क्या है परमानेंट मेकअप? आम मेकअप से किस तरह अलग है ये और क्या फायदे हैं इसके?

Permanent Makeup eyeliner and Eyebrows: सुंदर दिखना सब चाहते हैं और इसी सुंदरता और खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार रखना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन अब खूबसूरत को लंबे समय तक बनाए रखने का जो ट्रेंड सामने है, वो है परमानेंट मेकअप। परमानेंट मेकअप में एक सूई के जरिए त्वचा की सबसे बाहरी परत में रंग उतार दिए जाते हैं और चेहरे की शेप पर भी काम किया जाता है। टैटू मशीन की तरह दिखने वाले एक मेकअप यंत्र से परमानेंट मेकअप किया जाता है। परमानेंट मेकअप लंबे समय तक हटता नहीं है। इससे रंगत काफी समय तक बनी रहती है। परमानेंट मेकअप टैटू आर्ट के समान है। परमानेंट मेकअप सौंदर्य संबंधी समस्याओं का स्थाई निदान है। यह सिर्फ मेकअप तकनीक ही नहीं है, बल्कि एक प्रकार से उपचार भी है। ऐसे लोग जो किसी बीमारी की वजह से आइब्रो के बाल खो चुके हैं, उनके लिए परमानेंट मेकअप किसी वरदान से कम नहीं है।

Permanent Makeup: ट्रेंड में है परमानेंट मेकअप, जानें क्या है ये और कितना है इसका खर्चा

ऐसे होता है परमानेंट मेकअप Permanent Makeup Process

परमानेंट मेकअप एक्सपर्ट गुंजन गौर बताती हैं कि परमानेंट मेकअप की प्रक्रिया में नीडल के जरिए स्किन की ऊपरी सतह में पिग्मेंट पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया को करने में किसी ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं है। यह जर्मन कलर्स और नीडल्स के द्वारा किया जाता है। खास बात यह है कि इसका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं है, बस इसे करने के बाद चेहरे पर हल्की सी रेडनेस आती है, जो 15 से 20 मिनट में चली जाती है। जिन लोगों की आइब्रो लाइट कलर की हैं या आइब्रो की शेप ठीक नहीं है, तो परमानेंट आईब्रो और परमानेंट आईलैश ज्वॉइनर से उनको खूबसूरत लुक दिया जाता है। लैश ज्वॉइनर घनी पलकों के लिए इस्तेमाल होता है। इसके लिए लैश लाइन के ऊपर स्किन और हेयर टोन से मैच करती एक ब्लैक लाइन बना दी जाती है जिससे लैशिज घनी व डार्क नजर आती है।

End of Feed