Pathan Movie: इन बीच पर हुई है Besharam Rang गाने की शूटिंग, जानिए कितना है घूमने का खर्चा

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 12, 2022, 05:10 PM IST

Besharam Rang Song Location: फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हो गया है। गाने में दीपिका और शाहरुख खान की केमेस्ट्री के अलावा गाने की लोकेशन भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। ये गाना स्पेन के शहर में शूट हुआ है। जानिए इस शहर के बारे में खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान का गाना बेशरम रंग हुआ रिलीज।
  • बेशरम रंग की शूटिंग स्पेन में हुई है।
  • पठान से पहले जिंदगी न मिलेगी दोबारा की हुई स्पेन में शूटिंग।

Besharm Rang Location: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हो गया है। गाने में जहां शाहरुख और दीपिका की सिजलिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है। वहीं, गाने की लोकेशन भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बेशरम रंग की शूटिंग स्पेन के कई लोकेशन में हुई है। गौरतलब है कि स्पेन फिल्म इंडस्ट्री की फेवरेट शूटिंग लोकेशन है। इससे पहले फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा की शूटिंग भी स्पेन में ही हुई है। ऐसे में जानिए स्पेन में घूमने के लिए कितना आएगा आपका कुल खर्चा।

Besharam-Rang

Besharam Rang Pathan

बेशरम रंग के गाने के लिरिक्स की शुरुआत स्पेनिश लिरिक्स से ही होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग स्पेन के मल्लोर्का शहर में हुई है। इस शहर का आधिकारिक नाम पाल्म डी मल्लोर्का है। ये स्पेन के बेलिएरिक द्वीप समूह का सबसे बड़ा शहर है। ये एक प्रमुख शहर और बंदरगाह है जो दक्षिण पश्चिम में स्थित है। ये शहर बीच के अलावा फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे गेम्स के लिए भी काफी ज्यादा जाना जाता है। साल 1950 के दशक के बाद से ही ये टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर हो गया है।

End of Feed