Parenting: बात-बात पर घबराता है बच्चा तो सतर्क हो जाएं पेरेंट्स, इन आसान तरीकों से दूर करें दिक्कत

Parenting tips for anxious children: बच्चों की घबराहट को दूर करने के लिए उनके साथ रोल-प्ले करें या गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस भी करवा सकते हैं। माता-पिता का धैर्य और प्यार बच्चे की घबराहट को कम करने में सबसे बड़ा सहारा है। बस प्यार से समझें और साथ दें।

How to Help Anxious Child: बच्चों का छोटी-छोटी बातों पर घबराना आम है। दिक्कत तब होती है जब बात-बात पर घबराना बच्चे की प्रवृत्ति बन जाए। ऐसे में बतौर पेरेंट्स हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम बच्चे की घबराहट का कारण समझें और उसे दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए। दरअसल बच्चों में घबराहट डर, अनजान माहौल या तनाव के कारण हो सकती है। सही देखभाल और प्यार से इसे संभाला जा सकता है। आइए जानते हैं बच्चों की घबराहट दूर करने के कुछ कारगर उपाय:

How to help anxious Child in Hindi

हर बात पर घबराता है बच्चा, पेरेंट्स फॉलो करें ये आसान टिप्स (Photo: Freepik)

1. बच्चे की बात सुनें: जब बच्चा डर या चिंता जताए, तो उसकी भावनाओं को हल्के में न लें। उससे प्यार से पूछें कि क्या बात है। उसे यह एहसास दिलाएं कि आप उसके साथ हैं।

End of Feed