What is Panda Parenting style and their benefits: पैरेंटिंग को दुनिया का सबसे कठिन काम माना गया है। हर मां बाप चाहते हैं कि वह अपने बच्चे की सबसे बेहतर तरीके से परवरिश करें। बेहतर परवरिश के लिए पेरेंट्स तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई बच्चों के साथ बेहद सख्ती से पेश आता है तो वहीं कुछ पेरेंट्स को लगता है कि बच्चे के साथ सख्ती उन्हें उनसे दूर कर सकती है। वहीं कुछ मां बच्चों को हद से ज्यादा दुलार करते हैं। कुछ लोग बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार जताना भी गलत मानते हैं। वैसे इन दिनों एक नए तरह की पैरेंटिंग स्टाइल खूब चर्चा में है। इस पैरेंटिंग स्टाइल का नाम है पांडा पैरेंटिंग। आइए जानते हैं क्या होती है पांडा पैरेंटिंग और क्या हैं इस स्टाइल से परवरिश के फायदे।
Panda Parenting Style: क्या होती है पांडा पैरेंटिंग, बच्चों के लिए इसे क्यों अपना रहे दुनियाभर के सेलेब्स, क्या है Panda Parenting के फायदे और नुकसान
क्या होती है पांडा पैरेंटिंग (What is Panda Parenting)
पांडा पैरेंटिंग उस तरह की पैरेंटिंग स्टाइल है जिसमें बच्चों को अपने निर्णय खुद लेने की आजादी दी जाती है जिससे कि वो खुद कुछ सीख सकें। इस तरीके से बच्चे और माता-पिता के बीच का रिश्ता मजबूत होता है और बच्चे आत्मनिर्भर बनते हैं। आसान शब्दों में समझा जाए तो पांडा पैरेंटिंग में पेरेंट्स बच्चे को अनुशासन में रखने के साथ उन्हें अपने फैसले खुद लेने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। ये बात अलग है कि बच्चे जहां भी रास्ता भटकते हैं माता-पिता उनकी मदद के लिए मौजूद होते हैं।
पांडा पैरेंटिंग के फायदे (Benefits of Panda Parenting)
1. पांडा पैरेंटिंग की सबसे बड़ा फायदा ये है कि ऐसे माहौल में पले बच्चों पर परफेक्ट बनने का प्रेशर नहीं होता है।
2. ऐसी परवरिश से गुजरे बच्चों को पता रहता है कि गलतियां किसी से भी हो सकती हैं। जरूरी ये है कि कैसे उन गलतियों को सुधारा जाए और भविष्य में उसे दोहराने से बचा जाए।
3. पांडा पैरेंटिंग की मदद से आप बच्चे का दूसरों से बेहतर मानसिक विकास कर सकते हैं।
4. इस तरह की परवरिश से पल हुए बच्चे बहुत जल्द आत्मनिर्भर बन जाते हैं। पांडा पैरेंटिंग बच्चों के कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाती है।
5. ये बच्चे छोटी उम्र से ही जिंदगी में अपनी मुश्किलों को खुद सुलझाने की कोशिश करना सीख जाते हैं।
6. इस पैरेंटिंग स्टाइल से आप बच्चों को लाइफ में बैलेंस लाने, अपने दिल की सुनने और अपना रास्ता खुद बनाने की प्रेरणा दे सकते हैं।
जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह से पांडा पैरेंटिंग के फायदे के साथ ही नुतसान भी है। दरअसल बहुत ज्यादा आजादी से बच्चे मां-बाप की आंखों के सामने ही गलत रास्ते पर निकल जाते हैं। पेरंट्स को यहां बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ेगा। उन्हें पता होना चाहिए कि कितनी आजादी देनी है। अगर बतौर पेरेंट ये समझ जाएं तो पांडा पैरेंटिंग स्टाइल आपके लिए बहुत शानदार साबित हो सकती है।
