Optical Illusions IQ Test: अपनी नजर में तो हर कोई होशियार होता है। लेकिन अगर आप अपनी समझदारी और चतुराई को साबित कर दें तो कोई बात हो। अब अगर आप भी अपनी नजरें इधर उधर घुमाकर देखेंगे, तो हर चार में से एक व्यक्ति ऐसा मिलेगा ही मिलेगा जो खुद को सबसे महान तथा बुद्धिमान समझता है। अगर ये बात पढ़ते ही आपके दिमाग में किसी व्यक्ति का नाम क्लिक हुआ है, तो यही मौका है उनकी होशियारी टेस्ट करने का। अब आप सोच रहे होंगे ऐसे कैसे किया जाए, तो इसका जवाब है ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट, यानी की तस्वीरों से माध्यम से पहेली सुलझाना। इससे आपकी या आपके फ्रेंड की चतुराई तथा सजगता का अंदाजा लग जाएगा।
10 सेकंड में ढूंढें इस तस्वीर में हिरण
ऑप्टिकल इल्यूजन क्या होता है
अक्सर आपके साथ भी होता होगा कि, कोई चीज आपके बिल्कुल सामने ही मौजूद होती है, लेकिन फिर भी नजर नहीं आती। इसे ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट कहते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। जिसमें जंगल में पेड़ों के बीच छिपे एक हिरण को खोजना है।
ये है वो वायरल तस्वीर
अब अगर आपको अपना या अपने किसी दोस्त का इंटेलिजेंस टेस्ट करना है। तो उन्हें ये पहेली जरूर फॉरवर्ड करें।
मिला जवाब?
तस्वीर को ध्यान से देखने के बाद क्या आपको इस पहेली का जवाब यानी कि छिपा हुआ हिरण मिला? अगर हां तो आगे स्क्रॉल करके अपना जवाब चेक करिएगा। और अगर नहीं, और ध्यान से देखिए। चलिए हम आपको थोड़ी सी हिंट और दे देते हैं, याद रखिए कि हिरण का रंग तस्वीर में मौजूद किस चीज से मिलता जुलता है।
ये है सही जवाब के साथ तस्वीर
अगर आप सही जवाब दे पाए तो बधाई। वैसे आपको परखने के लिए हम ऐसी और तस्वीरें लेकर आएंगे। तो इस मजेदार खेल के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
