क्या आप भी अपने घर को नेचुरल खुशबू से महकाना चाहते हैं और रूम फ्रेशनर के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं? तो आप अपनी बालकनी में ये पौधे लगा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ खास फूलों के पौधे के बारे में बता रहे हैं जिसे लगाने से घर हमेशा तरोताजा रहता है। ये फूल न सिर्फ आपके घर को सुंदर बनाएंगे बल्कि अपनी खुशबू से पूरे वातावरण को खुशनुमा भी बनाएंगे। चलिए जानते हैं कौन कौन से पौधे घर की बालकनी को खुशबूदार बना सकते हैं।
Flower plant for Balcony - घर की बालकनी में लगाएं फूलों के ये पौधे
चमेली (Jasmine)
चमेली अपनी तेज और मीठी खुशबू के लिए जानी जाती है। इसकी खुशबू रात में और भी ज्यादा हो जाती है, जो आपके घर को खुशबूदार बनाती है। इसे धूप वाली जगह और थोड़ी नमी वाली मिट्टी पसंद होती है।
मोगरा (Arabian Jasmine/Mogra)
मोगरा के छोटे, सफेद फूल भी चमेली की तरह ही अपनी खुशबू के लिए फेमस है। यह पौधा आसानी से गमले में लग जाता है और इसमें ढेर सारे फूल आते हैं, जो आपके घर को लगातार महकाते रहते हैं।
गुलाब (Rose)
गुलाब, खासकर कुछ विशेष किस्मों के गुलाब, अपनी शानदार खुशबू के लिए जाने जाते हैं। अपनी बालकनी में खुशबूदार गुलाब की किस्में जैसे डमास्क गुलाब (Damask Rose) या कुछ हाइब्रिड टी गुलाब (Hybrid Tea Roses) लगाकर आप अपने घर को एक क्लासिक और रोमांटिक खुशबू दे सकते हैं।
रजनीगंधा (Tuberose)
रजनीगंधा के सफेद, ट्यूब जैसे फूल रात में मनमोहक खुशबू छोड़ते हैं। इसकी खुशबू इतनी तेज होती है कि यह पूरे घर में फैल जाती है और एक शानदार सुगंधित देती है। इसे गमले में लगाना भी बेहद आसान होता है।
लैवेंडर (Lavender)
लैवेंडर के फूलों से भी काफी अच्छी खुशबू आती है। इसकी खुशबू तनाव कम करने और अच्छी नींद दिलाने में मदद करती है। आप अपनी बालकनी में लैवेंडर के पौधे लगाकर न केवल घर को महका सकते हैं बल्कि इसके औषधीय गुणों का भी लाभ उठा सकते हैं।
