अब पसीने की बदबू नहीं बनेगी शर्मिंदगी का कारण, बस नहाने के पानी में मिला लें ये चीजें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 19, 2025, 07:01 AM IST

पसीने की बदबू तब आती है जब आपके शरीर का पसीना आपकी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के साथ मिल जाता है। पसीना अपने आप में गंधहीन होता है, लेकिन जब बैक्टीरिया पसीने में मौजूद प्रोटीन को तोड़ते हैं, तो वे दुर्गंध पैदा करते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और अभी से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप और गर्मी की वजह से हर कोई पसीने से परेशान है। वहीं इसकी वजह से शरीर से आने वाली बदबू से भी बहुत से लोग परेशान हैं। कई बार पसीने की बदबू शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस नहाने के पानी इन चीजों की कुछ बूंदे मिलाना है। तो चलिए जानते हैं किन चीजों को नहाने के पानी में मिलाने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिल सकता है।

How to get rid of sweat smell

नीम की पत्तियां

अगर आप पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को डालकर उबाल लें। इसे उबालने के बाद पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो पानी को छानकर नहाने के पानी में मिक्स कर लें। इससे पसीने की बदबू कभी नहीं आएगी।

End of Feed