रोटी अगर मुलायम हो तो इंसान दो चार रोटी एक्सट्रा भी खा लेता है। क्योंकि मुलायम रोटियां खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं और ये आसानी से पच भी जाती हैं। लेकिन कई औरतों की ये शिकायक रहती है कि उनकी रोटियां मुलायम नहीं बनती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। रोटियां तभी अच्छी बनती है जब आटा अच्छे से गूंथा गया हो। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप रुई से भी ज्यादा सॉफ्ट और मुलायम रोटी बना सकती हैं।
मुलायम रोटी के लिए कैसे गूंथें आटा - How To Knead Dough For Soft Chapati
मुलायम रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा नमक और हल्की सी चीनी या पिसी हुई चीनी डालें। सबसे पहले परात में आटा निकालें। अब इसमें एक चुटकी नमक (Salt) और एक चुटकी ही चीनी (Sugar) डालें। इसके बाद पानी डालते हुए आटा गूंथें। आटा गूंथने के बाद उसे सूती कपड़े से ढक्कर रख दें। चीनी और नमक डालकर आटा गूंथने से रोटियां आसानी से पच जाती हैं। अब आधे घंटे बाद जब आप इस आटे से रोटियां बनाएंगे तो रोटियां बेहद मुलायम और फूली हुई बनने लगेंगी।
आटा गूंथने की अन्य विधि
गुनगुना पानी: आटे को गुनगुने पानी से गूंथें। इससे आटा नरम होता है और रोटियां मुलायम बनती हैं।
दूध या दही: आटे में थोड़ा सा दूध या दही मिलाने से रोटियां और भी नरम बनती हैं।
तेल या घी: आटे में एक चम्मच तेल या घी मिलाने से रोटियां मुलायम और चिकनी बनती हैं।
