शारदा सिन्हा नहीं, इस लोकगायिका ने सबसे पहले रिकॉर्ड किया था छठ का मशहूर गीत 'उगा हो सुरुज देव '

जहां कहीं भी छठ होता है वहां शारदा सिन्हा की आवाज में 'उगा हो सुरुज देव' जरूर बजता है। बहुत से लोग समझते हैं कि छठ के ये दोनों गीत सबसे पहले शारदा सिन्हा ने ही रिकॉर्ड किया था।

छठ महापर्व आ चुका है। इस पर्व की रौनक छठ मनाने वाले इलाकों में नजर आने लगी है। घाट सजाए जा चुके हैं और पूजा की दूसरी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। जगह-जगह छठ के गीत सुनाई दे रहे हैं। ये छठ गीत दीवाली के अगले दिन से ही बजने लगते हैं। इन गीतों में एक गजब का जादू है।

Vindhyavasini Devi Chhath Geet

सबसे पहले किसने रिकॉर्ड किया था छठ का लोकप्रिय गीत- उगा हो सुरुजदेव

छठ गीतों की बात हो और शारदा सिन्हा का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शारदा सिन्हा भले आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन छठ के लोकगीतों में वह हमेशा जिंदा रहेंगी। दिल्ली-मुंबई हो या फिर बलिया-पटना, जहां कहीं भी छठ होता है वहां शारदा सिन्हा की आवाज में दो गीत 'कांच ही बांस के बहंगिया' और 'उगा हो सुरुज देव' जरूर बजता है। पूजा के दौरान छठ घाट पर भी महिलाएं यही गीत गाती सुनाई देती हैं।

End of Feed