नथ, चांदबाली.. जोड़कर बना नीता अंबानी का ये शाही हार, 3 साल में हुआ तैयार, सोनम कपूर भी पहन चुकी हैं

Nita Ambani Necklace: गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के लिए नीता अंबानी ने क्लासिक साड़ी संग बेशकीमती जडाऊ हार पहना हुआ था। कंधे से कंधे तक फैला ये हार बेहद यूनीक है। हालांकि ये सेम हार पिछले साल सोनम कपूर पहन चुकी हैं। जानें इस हार की खासियत क्या है, नीता अंबानी नेकलेस डिटेल्स।

Nita Ambani Vs Sonam Kapoor Jadau Necklace: गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में हर साल की तरह इस बार भी सजावट, परंपरा और सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। लेकिन इस पूरे माहौल में नीता अंबानी का पारंपरिक अंदाज खास तौर पर नजर आया। उन्होंने चमकीले नारंगी और मैजेंटा रंग की रेशमी साड़ी पहनी, जिसके साथ गले में सजा एक विशाल हार पूरे लुक की लाइमलाइट बन गया।

End of Feed