New year Snacks With Drinks: इस न्यू ईयर पार्टी पर ड्रिंक्स के साथ सर्व करें ये स्नैक्स ऑप्शन्स, बन जाएगी आपकी शाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 12:43 PM IST

Snacks With Drinks : नए साल पर अगर आप कॉकटेल पार्टी करने का विचार कर रहे हैं तो ड्रिंक्स के साथ कुछ अच्छे विकल्प का चुनाव जरूर करें । आज हम आपको ड्रिंक्स के साथ कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में भी बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में -

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल पर पार्टी में महमानों ड्रिंक्स करें सर्व
  • ड्रिंक्स के साथ पॉप-कॉर्न है हेल्दी ऑप्शन
  • कॉकटेल पार्टी में फलों को भी कर सकते है शामिल

Snacks With Drinks: जल्द ही नया साल दस्तक देने वाला है। कई लोग नए साल को काफी अच्छे से सेलेब्रेट करते हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दिन कई लोगों के घरों में पार्टीज होती हैं। इन पार्टीज में हम में से कई लोग अपने मेहमानों को ड्रिंक्स सर्व करते हैं। पार्टी में ड्रिंक्स के साथ अक्सर लोग मूंगफली या फिर नमकीन जैसी चीजों को सर्व करते हैं। अगर आप इस तरह की चीजों को सर्व करके बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग और नया ट्राई करें। इसमें हम आपका साथ देंगे। इस साल की न्यू ईयर पार्टी में आप हेल्दी स्नैक्स को शामिल कर सकते हैं, मार्केट में आपको ये स्नैक्स काफी आसानी से मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ड्रिंक्स के साथ सर्व करने वाले हेल्दी स्नैक्स क्या हैं?

New Year Party

न्यू ईटर पार्टी में ड्रिंक्स के साथ सर्व करें ये हेल्दी स्नैक्स

पार्टी में ड्रिंक्स के साथ क्या सर्व करें?

हाइड्रेट फलों को करें शामिल

कॉकटेल पार्टी में अगर स्वादिष्ट फलों का तड़का लग जाए, तो आपकी शाम काफी अच्छी हो सकती है। फाइबर से भरपूर फल आपके लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं। इस दौरान स्नैक्स के रूप में आप फ्रूट्स चाट को शामिल कर सकते हैं। फ्रूट चाट आप स्ट्रॉबेरी, पाइन-एप्पल, ऑरेंन्ज, सेब और आलूबुखारा इत्यादि से तैयार कर सकते हैं।

End of Feed