Navratri Fasting: नवरात्रि व्रत में अपनाएं ये टिप्स तेजी से घटेगा वजन, 9 दिन में बनेंगे फैट से फिट!

Navratri Fasting Tips For Weight Loss: नवरात्रि का पावन पर्व केवल धर्म और अध्यात्म का त्योहार नहीं बल्कि आपकी सेहत का भी उत्सव है। जी हां इन स्पेशल 9 दिनों में लोग व्रत करते हैं, जो आपकी सेहत को फिट रखने में मदद कर सकते हैं। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आज हम आपको नवरात्रि फास्टिंग के टिप्स देने जा रहे हैं।

Navratri Fasting Tips For Weight Loss: नवरात्रि सिर्फ आस्था और भक्ति का पर्व नहीं है, बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने और फिटनेस पर ध्यान देने का भी बेहतरीन मौका होता है। 9 दिनों तक चलने वाली माता रानी के पूजन और इसके साथ चलने वाला व्रत अगर सही तरीके से किया जाए, तो यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि कुछ लोग व्रत के दौरान कुछ खाने में तली-भुनी चीजें, ज्यादा मीठा और कैलोरी से भरपूर चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने व्रत को स्मार्ट तरीके से प्लान करें। यदि आप नवरात्रि में व्रत करते हुए वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास तरह से व्रत रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Navratri weight loss tips

नवरात्रि में वजन घटाने के टिप्स

वजन घटाने के लिए फलाहार में क्या खाना चाहिए?

नवरात्रि में फलाहार करते समय साबूदाना, आलू और सिंघाड़े के आटा का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है, लेकिन इन्हें थोड़ी मात्रा में खाना ही ठीक होता है। आप फलाहार करते समय मौसमी फल, दही, मखाना, ड्राई फ्रूट्स और नारियल पानी जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सभी चीजें खाने में न सिर्फ हल्की होती हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं।

End of Feed