National Unity Day 2026 Wishes: राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश, जानें इसका महत्व

National Unity Day 2026 Wishes: हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अपनों को शुभकामना संदेश भेजें और देश की एकता, अखंडता व भाईचारे का संदेश फैलाएं।

National Unity Day 2026 Wishes: भारत विविधताओं का देश है। यहां अलग-अलग धर्म, भाषाएं, पहनावे और संस्कृतियां होने के बावजूद देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

National Unity Day 2026 Wishes

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमें अपने देश की साझा विरासत, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों की याद दिलाने वाला खास अवसर है। इस दिन देशभर में रन फॉर यूनिटी, शपथ ग्रहण समारोह और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर एकता और भाईचारे का संदेश दे सकते हैं।

End of Feed