National Cousins Day 2023 Date in India: हर साल नेशनल कजिन्स डे (National Cousins Day 2023) या कजिन्स डे (Cousins Day 2023) 24 जुलाई को मनाया जाता है। ये दिन कजिन्स भाई-बहनों (Cousins Brother-Sister) के आजीवन रिश्तों को पहचानने के लिए मनाया जाता है। साथ ही इससे परिवारों और रिश्तेदारों को एकजुट करने में भी मदद मिलती है। जो लोग नहीं जानते कि कजिन्स शब्द का अर्थ क्या है, उनके लिए यह शब्द किसी ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है जो आपके व्यापक परिवार का हिस्सा है। करीबी रिश्तेदार तो नहीं होते, लेकिन अक्सर चचेरे भाई-बहन आपस में भाई-बहन की तरह ही रिश्ता शेयर करते हैं। कई लोगों के लिए वे उनके सबसे अच्छे दोस्त (National Cousins Day 2023) भी होते हैं।
National Cousins Day 2023 Date: नेशनल कजिन्स डे की डेट, इतिहास और महत्व।
