नेशनल पेरेंट्स डे 2023 इतिहास (National Parents Day 2023 History)
राष्ट्रीय माता-पिता दिवस की शुरुआत 1994 से हुई, जब राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कांग्रेस के एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जिसमें जुलाई के चौथे रविवार को माता-पिता का जश्न मनाने के लिए एक आधिकारिक दिन के रूप में नामित किया गया था। तब से इस हर साल ये दिन मनाया जाता है। ये अगली पीढ़ी के पोषण और मजबूत पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने में माता-पिता के महत्वपूर्ण प्रभाव की याद दिलाता है।नेशनल पेरेंट्स डे 2023 महत्व (National Parents Day 2023 Importance)
राष्ट्रीय माता-पिता दिवस का बहुत ज्यादा महत्व है। कहा जाता है कि माता-पिता हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हमारी पृथ्वी पर भेजे गए देवताओं का उपहार हैं। माता-पिता के बिना जीवन कठिनाइयों से भरा है। जब हमारे माता-पिता हमारे साथ होते हैं, तो हम जानते हैं कि हम किसी भी स्थिति पर विजय पा सकते हैं> जिस व्यक्ति के माता-पिता दोनों होते हैं वह दुनिया में सबसे भाग्यशाली होता है।
Happy Parent's Day 2023
